Shri Salasar Balaji Aarti

Shri Salasar Balaji Aarti श्री सालासर बालाजी की आरती

Shri Salasar Balaji Aarti | Shri Salasar Balaji Ki Aarti : श्री सालासर बालाजी की आरती श्री सालासर बालाजी हनुमान की आरती जयति जय जय बजरंग बाला Shri Salasar Balaji Ki Aarti Hindi Me सालासर वाले की आरती, सालासर की आरती, सालासर बाबा की आरती, सालासर हनुमान जी की आरती Shri Salasar Balaji Aarti Salasar Balaji Ki Om Jai Hanumat Veera Salasar Balaji Dham Mandir – श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर (ईशरदाश जी का)

WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

श्री सालासर बालाजी का मंदिर शेखवाटी में एक सालासर बालाजी का मंदिर ” राजस्थान ” के सालासर नामक कस्बे में स्थित हैं। यह मंदिर सीकर जिले से 58 km, सुजानगढ़ से 25 km और लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से 28 km की दूरी पर स्थित हैं। मंदिर में सुबह शाम Shri Salasar Balaji Ki Aarti में स्थानीय भक्तों के अलावा देश से भी भक्त आरती और दर्शन के लिए आते हैं।

श्री सालासर बालाजी का यह मंदिर भारत में ऐसा एक मात्र मंदिर हैं, जहाँ बालाजी के दाढ़ी और मूँछ हैं। हर साल चैत्र की पूर्णिमा और आश्विन की पूर्णिमा पर विशाल मेलों का आयोजन होता हैं। जिसमे राजस्थान के आलावा उतर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मुंबई, गुजरात, कलकता, एवं देश के अन्य हिस्सों से भक्त आते हैं।

यह भी पढ़ें: सालासर बालाजी का चालीसा

जयति जय जय बजरंग बाला,
कृपा करो हे सालासर वाला | (टेक) जयति जय जय…..

चैत सुदी पूनम को जन्मे, अंजनी पवन ख़ुशी मन में |
प्रकट भये सुर वानर तन में, विदित यस विक्रम त्रिभुवन में || जयति जय जय….

दूध पीवत स्तन मात के, नजर गई नभ ओर |
तब जननी की गोद से पहुंचे, उदयाचल पर भोर ||
अरुण फल लखि रवि मुख डाला || जयति जय जय..

तिमिर भूमण्डल में छाई, चिबुक पर इन्द्र बज्र बाए |
तभी से हनुमत कहलाए, द्वय हनुमान नाम पाये || जयति जय जय..

उस अवसर में रूक गयो, पवन सर्व उन्चास |
इधर हो गयो अन्धकार, उत रुक्यो विश्व को श्वास ||
भये ब्रह्मादिक बेहाला || जयति जय जय..

देव सब आये तुम्हारे आगे, सकल मिल विनय करन लागे |
पवन कू भी लाए सागे, क्रोध सब पवन तना भागे || जयति जय जय..

सभी देवता वर दियो, अरज करी कर जोड़ |
सुनके सबकी अरज गरज,लखि दिया रवि को छोड़ ||
हो गया जग में उजियाला || जयति जय जय..

रहे सुग्रीव पास जाई, आ गये बन में रघुराई |
हरी रावण सीतामाई, विकल फिरते दोनों भाई || जयति जय जय..

विप्र रूप धरि राम को, कहा आप सब हाल |
कपि पति से करवाई मित्रता, मार दिया कपि बाल ||
दुःख सुग्रीव तना टाला, जयति जय जय..

आज्ञा ले रघुपति की धाया, लंक में सिन्धु लाँघ आया |
हाल सीता का लख पाया, मुद्रिका दे बनफल खाया ||

बन विध्वंस दशकंध सुत, वध कर लंक जलाय |
चूड़ामणि सन्देश सिया का, दिया राम को आय ||
हुए खुश त्रिभुवन भूपाला, जयति जय जय ..

जोड़ कपि दल रघुवर चाला, कटक हित सिन्धु बांध डाला |
युद्ध रच दीन्हा विकराला, कियो राक्षस कुल पैमाला ||

लक्षमण को शक्ति लगी, लायौ गिरी उठाय |
देई संजीवन लखन जियाये, रघुवर हर्ष सवाय ||
गरब सब रावण का गाला, जयति जय जय ..

रची अहिरावण ने माया, सोवते राम लखन लाया |
बने वहाँ देवी की काया, करने को अपना चित चाया ||

अहिरावण रावण हत्यौ, फेर हाथ को हाथ |
मन्त्र विभीषण पाय आप को,हो गयो लंका नाथ ||
खुल गया करमा का ताला, जयति जय जय ..

अयोध्या राम राज्य किना, आपको दास बना लीना |
अतुल बल घृत सिन्दूर दीना, लसत तन रूप रंग भीना ||
चिरंजीव प्रभु ने कियो, जग में दियो पुजाय |

जो कोई निश्चय कर के ध्यावै, ताकी करो सहाय ||
कष्ट सब भक्तन का टाला, जयति जय जय..

भक्तजन चरण कमल सेवे, जात आय सालासर देवे |
ध्वजा नारियल भोग देवे, मनोरथ सिद्धि कर लेवे ||

कारज सारो भक्त के, सदा करो कल्यान |
विप्र निवासी लक्ष्मणगढ़ के, बालकृष्ण धर ध्यान ||
नाम की जपे सदा माला, कृपा करो हे सालासर वाला, जयति जय जय..


Shri Salasar Balaji Chalisa श्री सालासर बालाजी चालीसा
Shri Salasar Balaji Chalisa श्री सालासर बालाजी चालीसा

यह भी पढ़ें: सालासर बालाजी का चालीसा Shri Salasar Balaji Chalisa Lyrics

विनम्र निवेदन: वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे ई-मेल बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। यदि कोई त्रुटि/सुधार हो तो आप मुझे यहाँ क्लिक करके ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। धन्यवाद

Tag: salasar balaji ki aarti lyrics salasar balaji aarti live salasar balaji aarti time shri salasar balaji maharaj ki aarti shree salasar balaji aarti time

हनुमान जी के भक्ति के सभी पाठ सूचि
۞ हनुमान बजरंग बाण۞ शुद्ध श्री हनुमान चालीसा दोहा
۞ बागेश्वर धाम Sudh Hanuman Chalisa۞ श्री हनुमान जी की आरती
۞ संकट मोचन हनुमानाष्टक۞ श्री हनुमान स्तुति
۞ श्री बालाजी की आरती۞ Shri Hanuman Chalisa (Corrected Version)
۞ असली हनुमान चालीसा۞ Hanuman Chalisa Correct Ancient Version
۞ श्री हनुमान मंगलवार व्रत कथा۞ correct version of hanuman chalisa Benefits
۞ Shudh Shri Hanuman Chalisa के टोटके۞ Hanuman Chalisa with meaning in hindi
۞ श्री सालासर बालाजी की आरती۞ Correct Version of Hanuman Chalisa in English
۞ सालासर बालाजी चालीसा

व्हाट्सएप 

🙏श्री सालासर बाला जी की आरती🙏

11
Scroll to Top