Army Women Jobs

Indian Army Women Jobs 2026 | गर्ल्स आर्मी रिक्ति 2026 | इंडियन आर्मी वीमेन जॉब्स

Indian Army Women Jobs 2026: महिला सेना भर्ती 2026 के तहत जानें क्या लड़कियां आर्मी (Army) में जा सकती हैं? महिला अग्निवीर सेना भर्ती 2026 एवं गर्ल्स आर्मी रिक्ति 2026 की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सेना में महिलाओं के करियर अवसरों की पूरी जानकारी हिंदी में।

WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

Indian Army Women Jobs 2026: क्या लड़कियां आर्मी (Army) में जा सकती हैं? जानें पूरी जानकारी

Table of Contents

देश की रक्षा और देशभक्ति के जुनून में अब हमारी बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। वर्ष 1992 में पहली बार भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को शामिल करके एक ऐतिहासिक शुरुआत की गई थी, जिनका प्रशिक्षण ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। तब से लेकर आज तक हजारों महिला अधिकारी सेना की विभिन्न तकनीकी, मेडिकल और प्रशासनिक शाखाओं में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा, ब्रिटिश काल से ही मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के जरिए महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहा है, लेकिन अब यह केवल नर्सिंग या अफसर रैंक तक सीमित नहीं रह गया है।

साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वीमेन मिलिट्री पुलिस (Women Military Police) की शुरुआत की गई, जिसने 10वीं पास छात्राओं के लिए भी थल सेना में सीधी भर्ती के दरवाजे खोल दिए। इसके बाद महिला अग्निवीर सेना भर्ती 2026 के माध्यम से अब देश की बेटियां सैनिक पदों पर भी देश सेवा कर रही हैं। यदि आप भी सेना में शामिल होने का सपना देख रही हैं, तो इस लेख में हम Indian Army Women Jobs 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे- गर्ल्स आर्मी रिक्ति 2026, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता और वेतन विवरण विस्तार से प्रदान कर रहे हैं।

महिला अभ्यर्थी इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि देश की प्रत्येक होनहार बेटी तक सही और सटीक महिला सेना भर्ती 2026 की जानकारी सही समय पर पहुंचे। आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण लेख को क्या लड़कियां आर्मी (Army) में जा सकती हैं? अपने सभी व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अन्य महिला अभ्यर्थियों के साथ जरूर साझा करें। आपका एक शेयर किसी जरूरतमंद छात्रा या बहन को गर्ल्स आर्मी रिक्ति 2026 और महिला अग्निवीर सेना भर्ती 2026 में आवेदन करके एक स्वर्णिम भविष्य बनाने में मदद कर सकता है। सरकारी नौकरियों की सबसे पहली और सटीक अपडेट पाने के लिए mahilabharti.in को अपने मोबाइल में बुकमार्क जरूर कर लें।

महिलाओं के लिए भारतीय सेना में प्रवेश हेतु मुख्यतः पाँच द्वार हैं

महिलाओं के लिए इंडियन आर्मी में जाने के तरीके
1. ग्रेजुएट यू.पी.एस.सी (Graduate UPSC)2. ग्रेजुएट नॉन यू.पी.एस.सी (Graduate Non-UPSC)3. ग्रेजुएट टेक एंट्री (Graduate Tech Entries)4. मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (Military Nursing Service)5. सोल्जर जनरल ड्यूटी – महिला मिलिट्री पुलिस (Women Military Police)

1. ग्रेजुएट यू.पी.एस.सी (Graduate UPSC)

  • संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) के द्वारा प्रतिवर्ष 2 बार सी.डी.एस. (Combined Defence Services) परीक्षा के माध्यम से SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वीमेन) नॉन टेक्निकल शाखा के लिए भारतीय सेना में महिला अधिकारियों का चयन किया जाता है। 
  • महिला अधिकारियों की भर्ती की उपलब्धता के आधार पर साल में दो बार 12-12 महिला अधिकारियों का चयन किया जाता है। जिसका नोटिफ़िकेशन आप यू.पी.एस.सी की आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई व नवम्बर के माह में देख सकते हैं।
  • अविवाहित महिला उम्मीदवार ही इस शाखा के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 19 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • महिला अधिकारियों के चयन के लिए SSB इंटरव्यू जून, जुलाई और नवम्बर, दिसंबर में लिए जाते हैं।
  • चयनित महिला अधिकारियों की ट्रेनिंग; ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) चेन्नई में 49 सप्ताह तक होती है।

2. ग्रेजुएट नॉन-यू.पी.एस.सी (Graduate Non-UPSC)

महिला अधिकारियों के चयन के लिए यू.पी.एस.सी के अतिरिक्त नॉन-यू.पी.एस.सी परीक्षाओं (Non-UPSC) का भी आयोजन किया जाता है। नॉन यू.पी.एस.सी के अंतर्गत महिला अधिकारियों की चयन प्रक्रिया के लिए दो शाखाएँ जोड़ी गई हैं।

3. ग्रेजुएट टेक एंट्री (Graduate Tech Entries)

  • इस प्रवेश परीक्षा के द्वारा SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वीमेन) टेक्निकल शाखा के लिए भारतीय सेना में इंजीनियर महिला अधिकारियों का चयन किया जाता है।
  • भारतीय सेना के विज्ञापन की अधिसूचना के अनुसार ही महिला इंजीनियर विद्यार्थियों; जो कि 20 से 27 वर्ष के समूह के मध्य आती हैं उन्हें इस परीक्षा के द्वारा भर्ती किया जाता है।
  • आवेदक के पास इंजीनियरिंग के किसी भी क्षेत्र से ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है।
  • भारतीय सेना में महानिर्देशालय भर्ती/ एजी शाखा द्वारा प्रेत्यक वर्ष दो बार अप्रैल और अक्टूबर के महीने में 20-20 पात्र उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाता है।
  • आवेदक का अविवाहित होना आवश्यक है अथवा इसके लिए शहीद की विधवा भी आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए आवेदन  कर सकती हैं।
  • महिला अधिकारियों के चयन के लिए SSB इंटरव्यू दिसंबर में लिए जाते हैं।
  •  चयनित महिला अधिकारियों की ट्रेनिंग; ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) चेन्नई में 49 सप्ताह तक होती हैं।

4. मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (Military Nursing Service)

  • महिलाओं के लिए भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस एक महत्वपूर्ण विकल्प है,
  • जिसके माध्यम से इच्छुक महिला उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल हो सकती हैं।
  • आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • एकल/ विवाहित / तलाक़शुदा या कानूनी रूप से अलग और विधवा सभी आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवार हैं।
  • आवेदक का M.Sc (नर्सिंग)/ PBBsc (नर्सिंग)/ Bsc (नर्सिंग) होना चाहिए।
  • आवेदक स्टेट नर्सिंग काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स एवं मिडवाईफ होनी चाहिए।
  • शॉर्ट सर्विस कमीशन पूर्ण होने के बाद MNS (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) महिला अधिकारी परमानेंट कमीशन प्राप्त कर सकती है जो कि वेकन्सी की उपलब्धता व मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।
  • आवेदक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

5. सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला मिलिट्री पुलिस) – Women Military Police

  • वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व पूर्व रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन के नेतृत्व में यह घोषणा की गई कि अब से भारतीय सेना में महिलाओं की भी खुली भर्तियाँ की जाएगी।
  • तत्पश्चात ही 2019 में पहली बार भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए 100 सोल्जर जनरल ड्यूटी पदों पर भर्तियाँ निकली।
  • भारतीय सेना द्वारा इस इस भर्ती के लिए महिलाओं की आयु साड्डे 17 वर्ष से 21 वर्ष रखी है।
  • आवेदक का अविवाहित होना आवश्यक है।
  • आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं 45% के साथ पास होना आवश्यक है।
  • आवेदक की लम्बाई कम से कम 142cm (4′.69″) होनी चाहिए।
  • आवेदक के वजन का पैमाना भारतीय सेना के द्वारा फ़ील्ड पर ही तय किया जाता है।
  • आवेदक  को 1600 मीटर की दौड़ करवाई जाती है जहाँ उसे 8 मिनट का समय दिया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त आवेदक को लम्बी कूद व ऊँची कूद भी करवाई जाती है।
  • जिन आवेदकों के पिता सेना को अपनी सेवाएँ दे चुके है या दे रहें है या जिन आवेदकों के पिता शहीद हो चुके है उन्हें लम्बाई व वजन में 2-2 अंक की छूट मिलती है।
  • मेडिकल परीक्षा के बाद कॉमन एंट्रेंस एक्सामिनेशन (CEE – Common Entrance Examination) के द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन होता है।
  • CEE में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
  • जिन आवेदकों के पास NCC का C  सर्टिफ़िकेट होता है उनकी  लिखित परीक्षा नही होती है,
  • अथवा जिन आवेदकों के पास NCC का A और B सर्टिफ़िकेट होता है उन्हें क्रमश: 5 व 10 अंकों की अतिरिक्त छूट मिलती है।
  • जिन आवेदकों के पिता सेना को अपनी सेवाएँ दे चुके हैं या दे रहें हैं या जिन आवेदकों के पिता शहीद हो चुके हैं उन्हें लिखित परीक्षा में 20 अंकों की अतिरिक्त छूट मिलती है।
  • जिन आवेदकों के पति शहीद हो चुके है उन्हें भी 20 अंकों की अतिरिक्त छूट मिलती है।
  • एकल/ विवाहित/ तलाक़शुदा या कानूनी रूप से अलग और विधवा सभी आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवार हैं, बशर्ते उन्हें बच्चे नहीं होने चाहिए।
  • विधवाओं के लिए भर्ती में कुछ अलग से मानदंड बनाए गये है जिसके अनुसार यदि उन्होंने दोबारा शादी नहीं की हो तो ही आवेदन कर सकतीं है।

भारतीय सेना से जुड़ने हेतु विधवाओं के लिए प्रावधान:

  • शहीद की पत्नी एक आवेदक के रूप में SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमन) नॉन टेक्निकल शाखा (Non UPSC) और  SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमन) टेक्निकल शाखा के लिए 35 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकती है।
  • SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमन) नॉन टेक्निकल शाखा (Non UPSC) के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • SSCW (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमन) टेक्निकल शाखा के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग के किसी भी क्षेत्र से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन वेकन्सी की उपलब्धता के आधार पर लिए जाते हैं।

FAQ: भारतीय सेना से जुड़ने हेतु महिलाओं के लिए

Q: क्या SSC(शॉर्ट सर्विस कमीशन ) के बाद महिला अधिकारी PC(परमानेंट कमीशन) से जुड़ सकती हैं?

Ans. रक्षा मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए है कि जिन महिलाओं को पहले SSC(शॉर्ट सर्विस कमीशन) के आधार पर सेना में भर्ती किया गया है, उन्हें अब सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के मुखिया बी.एस धनोआ ने एक इंटरव्यू में कहा कि SSC (शॉर्ट सर्विस कमीशन) से चयनित महिला अधिकारियों को PC(परमानेंट कमीशन) के अंतर्गत वेकन्सी की उपलब्धता एवं मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।

Q: SSC(शॉर्ट सर्विस कमीशन ) के बाद महिला अधिकारियों को PC (परमानेंट कमीशन) की कौनसी शाखाओं में जगह दी जाएगी?

Ans. रक्षा मंत्रालय ने यह सुनिश्चित किया है की सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, आर्मी एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल इंजीनियर, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस जैसी शाखाओं में शामिल महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाएगा।

Q: ट्रेनिंग के समय क्या शाकाहारी महिला उम्मीदवारों के लिए अलग से खाना बनाया जाता हैं?

Ans. हाँ! भारतीय सेना सभी चयनित उम्मीदवारों के हितों का विशेष ध्यान रखती है।

सारांश (Summary)

सारांश: आशा है कि Indian Army Women Jobs 2026 और महिला सेना भर्ती 2026 पर आधारित यह विस्तृत जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको गर्ल्स आर्मी रिक्ति 2026 से जुड़ा यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, परिवार और सभी स्टडी ग्रुप्स में शेयर करना न भूलें ताकि अन्य योग्य बेटियां भी महिला अग्निवीर सेना भर्ती 2026 का लाभ उठाकर अपना सपना पूरा कर सकें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

11
Scroll to Top